अपराध /दुर्घटना

मंडी : चोरों ने घर ने लगाई सेंघ, डेढ़ लाख के आभूषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल में चोरों के हौंसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिस कारण आए दिन चोरी के मामले आ रहे हैं। ताजा मामले में चोरों ने निहरी तहसील क्षेत्र में एक घर में सेंधमारी कर घर के अंदर रखे करीब डेढ़ लाख रुपए की राशी के सोने के आभूषण चुरा लिए हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिस समय चोरी की वारदात हुई उस समय घर में ताले लगे हुए थे और घरवाले किसी समारोह में हिस्सा लेने गए थे। जब वे समारोह से लौटे तो घर के सारे ताले टूटे हुए पाए गए और घर के अंदर का सारा सामान भी बिखरा पड़ा था। पुलिस को दी शिकायत में गुलाब सिंह पुत्र हरि शरण निवासी गांव किंदर डाकघर बैहली तहसील निहरी ने कहा है कि वे परिवार सहित किसी समारोह में हिस्सा लेने गए थे। रात को किसी अनजान व्यक्ति ने उनके घर के ताले तोड़े और घर के अंदर रखे करीब डेढ़ लाख रूपए की राशि के सोने के आभूषण चोरी करके ले गया। पुलिस ने धारा 457, 380 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले में जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

श्री रेणुका जी में 3 नई पंचायतों के गठन से विकास को मिलेगी रफ्तार: विनय कुमार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार…

15 hours ago

विषय एक सप्ताह, सात मुकदमे, बारह गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), “युवा पीढ़ी की सुरक्षा हेतु सख्त कार्रवाई — शिमला पुलिस…

16 hours ago

खालसा फुटबॉल कप 2026 को गुलशन एफसी ने 2-0 से जीता, ख़िताब किया अपने नाम

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), खालसा फुटबाल कप 2026 का फाइनल मुकाबला गुलशन एफसी और…

19 hours ago

“बजट 2026-27 में हिमाचल को ₹20,365 करोड़ की हिस्सेदारी, विकास को नई गति” : सुरेश कश्यप

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप…

19 hours ago

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में ‘हराइजन’ कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने प्रदर्शित किया हुनर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 2 मार्च 2026 को​ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की…

19 hours ago

कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की मौत

बिलासपुर (मंदीप रना ,संवाददाता ), किरतपुर साहिब–नेरचौक फोरलेन मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क…

20 hours ago