मुख्य समाचार

सिरमौर : जच्चा बच्चा को लेकर नाहन में केयर कंपेनियन प्रोग्राम का अभिसंस्करण

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि स्वास्थ्य विभाग का एक मात्र उद्देश्य प्रदेश भर में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करना है। जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत विभिन राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की दक्षता निर्माण में वृद्धि करके लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार के लिए (NHM) द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार ने 29 सितंबर 2022 को राज्य में चयनित सुविधाओ मे केयर कंपेनियनप्रोग्राम को लागू किया है, जो नूरा हेल्थ और ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट  के सहयोग द्वारा किया जाएगा। C.C.P प्रोग्राम का फैसिलिटी लॉन्च आज मेडिकल कालेज नाहन में व्यवस्थित किया गया। इस लॉन्च का उद्घाटन (प्रिंसिपल) Dr. श्याम कौशिक (मेडिकल सुपरिटेंडेंट) डॉ. बलराम (HOD Gynae) Dr. Amod और Dr. सुनील कक्कड़ द्वारा किया गया। इस दौरान मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट मैट्रन, वार्ड सिस्टर और स्टाफ नर्स और हेल्थ सुपरवाइजर, मास्टर ट्रेनर  कमलेश शर्मा, शाहिदा आदि प्रतिभागी उपस्थित थे। इस उपलक्ष पर डॉ. कौशिक ने कहा कि केयर कंपनियन प्रोग्राम हिमाचल में पहली बार आयोजित किया जा रहा हैं। इस प्रोग्राम का उद्देश्य जच्चा बच्चा की मृत्यु दर कम करना है और इसमें मेडिकल कॉलेज में तैनात स्टाफ नर्सेज को पेशेंट के साथ आए प्रियजनों को प्रसव उपरांत शिशु और माता की देखभाल करने के लिए कौशल सिखाया जाएगा। इस प्रोग्राम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन का पूरा सहयोग मिलने का आश्वासन दिया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago