मुख्य समाचार

कांगड़ा : केवल सिंह पठानिया ने रैत स्कूल में नवाज़े होनहार

कांगड़ा (सोनाली/संवाददाता),

विद्यार्थी देश के वर्तमान और भविष्य के आधार हैं, उनके उत्थान के लिए सरकार के साथ साथ समाज को भी हर संभव प्रयास करने चाहिए। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए यह बात बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जीवन में कोई काम कठिन नहीं होता तथा अपनी लग्न ओर मेहनत से हर विद्यार्थी कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षा संस्थानों को मॉडल शिक्षा संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा जिससे यहाँ के बच्चे डॉक्टर, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकेंगे। उन्होंने इस अवसर पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत के बच्चों को पानी पीने के लिए दो वाटर कूलर लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्कूल में निर्माणाधीन शौचालयों के कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंबी मैदान को स्टेडियम बनाने के लिए सरकार द्वारा 1 करोड़ रुपये स्वीकृत किये है तथा जल्द ही स्टेडियम का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने रैत स्कूल को बॉक्सिंग रिंग देने की घोषणा करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिये 11000 रुपये देने की बात कही। इस अवसर पर प्रिंसीपल अजय समयाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा सहित अन्य मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago