मुख्य समाचार

भरमौर : ठाकुर सिंह भरमौरी ने पुल के क्षतिग्रस्त होने पर प्रदेश सरकार से की मांग

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

पूर्व वन मंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर सिंह भरमौरी द्वारा हाल ही में जन -जातीय क्षेत्र भरमौर के चोली व लूणा पुल के क्षतिग्रस्त होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू व लोक निर्माण विभाग मंत्री  हिमाचल प्रदेश विक्रमादित्य सिंह से जन -जातीय क्षेत्र के लोगों की मुश्किलों को देखते हुए सड़क मार्ग की तुंरत बहाली का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि सर्दियों के दिनों में व क्षेत्र की भगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए भी क्षेत्र के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में चल रही जल विधुत परियोजनाओं से पुलों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है जिसकी जांच होना अति आवश्यक है। उन्होंने चोली संस्पेंशन पुल के टूटने की घटना की निष्पक्ष जांच की भी प्रदेश सरकार से मांग की है व दोषियों पर उचित कार्रवाई व भरपाई की भी मांग की है। उन्होंने खडामुख पुल जो कि भरमौर मुख्यालय को जोड़ता है जिसकी नींव लगातार पानी में रहती है। एनएचपीसी प्रबंधन चंबा से भी मांग की है कि समय रहते इस पुल की नींव को कंक्रीट डाल कर और मजबूत किया जाए। ताकि इस पुल का भी अस्तित्व खतरे में न पड़े व उन्होंने भरमौर प्रशासन से भी आग्रह किया है कि एनएचपीसी प्रबंधन चंबा से इन पुलों के हालातों के मद्देनजर बैठक का आयोजन कर कार्रवाई अमल में लाई जाए। इन्होंने यह भी बताया कि इसके बारे में उपायुक्त चंबा डी सी राणा से भी दूरभाष से उनकी बात हो चुकी है उनसे भी क्षेत्र के लोगों की सम्सयाओ को देखते हुए इनका हल ढूंढने का आग्रह किया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago