मुख्य समाचार

सिरमौर : प्राकृतिक खेती पर जिला स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

‘‘जी-20’’ सम्मेलन के साथ महिलाओं के नेतृत्व विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत आज नाहन में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आतमा) द्वारा प्राकृतिक खेती द्वारा खाद्य एवं पोषण सुरक्षा पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार यादव ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस कार्यशाला में जिला के विभिन्न विकास खंडों से करीब 106 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में अनाज की अच्छी पैदावार हो रही है। उन्होंने कहा कि एक जमाने में मोटे अनाज को गरीबों का भोजन कहा जाता था किन्तु वर्तमान दौर में स्वास्थ्य और अन्य कारणों से मोटे अनाज के प्रयोग को प्राथमिकता प्रदान की जा रही। उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी मोटे अनाज की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के प्रतिभागियों को प्राकृतिक खेती, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करना, सतत कृषि, खाद्य एवं पोषण सुरक्षा हेतु मोटे अनाज तथा मोटे अनोजों की खेती द्वारा सशक्तिकरण आदि विषयों के बारे में जानकारी दी गई। सम्मेलन में आत्मा के परियोजना निदेशक डॉ. साहिब सिंह, उप निदेशक कृषि विभाग सिरमौर डॉ. राजेन्द्र ठाकुर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुंआ से डॉ. संगीता अत्री, डॉ. सौरव शर्मा तथा अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago