मुख्य समाचार

कुल्लू : टीम सहभागिता ने की अपनी राज्य स्तरीय बैठक

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

टीम सहभागिता की राज्य स्तरीय बैठक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के कुल्लू के सभागार में हुई, जिसमें गिमनर सिंह जोकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व पर्वतारोहण प्रशिक्षक भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मीटिंग की शुरुआत में सभी सदस्यों द्वारा अपना परिचय दिया गया। उसके बाद सहभागिता राज्य उपाध्यक्ष राज सिंघानिया द्वारा सभी नए सदस्यों के समक्ष सहभागिता का परिचय रिपोर्ट के रूप में दिया गया। उसके बाद सचिव अंकिता ठाकुर द्वारा पिछले वर्ष किए गए कार्यों की रिपोर्ट सबके सामने रखी गई। उसके बाद सदस्यता समन्वयक भूपेंद्र कुमार द्वारा सदस्यता की रिपोर्ट और कोषाध्यक्ष तेज सिंह द्वारा पिछले वर्ष की वित्त रिपोर्ट सबके समक्ष रखी। उसके बाद सभी खंड समन्वयकों द्वारा अपनी रिपोर्ट दी गई।

इस बैठक में अंतर्राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप के लिए चयनित हुए गिमनर सिंह भी पहुंचे थे और उनका स्वागत सहभागिता के प्रदेश अध्यक्ष बीजू द्वारा कुल्लवी टोपी और खतक पहनाकर किया गया। गिमनर सिंह द्वारा मीटिंग में उपस्थित सदस्यों को पर्वतारोहण और रोमांचक खेलों से जुड़े कोर्सों के बारे में बताया गया और युवाओं को नशे को छोड़ खेल व रोमांचक गतिविधियों की और अग्रसर होना चाहिए ताकि वे बुरी लतों को छोड़ कर अपना भविष्य संवारे। उन्होंने कहा कि इस पर्वतारोहण के क्षेत्र में युवाओं के लिए बहुत बड़ा दायरा है जिसमें वे आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। उसके बाद अध्यक्ष द्वारा मीटिंग की कार्यसूची सबके सामने रखी गई और सभी सदस्यों के साथ बैठकर आने वाले वित्त वर्ष के कार्यों पर चर्चा की गई। अतिरिक्त राज्य समन्वयक पूर्ण चंद द्वारा मीटिंग में आने के लिए सबका धन्यवाद किया गया। इस मीटिंग में डेविल म्यूजिक रिकॉर्ड्स के संगीत निर्देशक देव नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर अमन भारती, नेहा शर्मा, सोनू कुमार, श्रवण, भरत, संदीप, गुड्डू, जय सिंह, राकेश, शेरोन, योजना, रितंजय हांडा, चंद्रेश, भगवंत, मनोज कुमार, मनोहर, गीतांजलि, मंजू, शोभा, संजना, जमुना, राजेंद्र प्रसाद, घनश्याम, राधा, भुवनेश्वरी, लक्ष्मी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

21 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

21 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

21 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

23 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

1 day ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

1 day ago