मुख्य समाचार

कुल्लू : केंद्र सरकार का बजट एक छलावा, महंगाई कम करने का भी नहीं कोई प्रावधान

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर)

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता एवं सचिव राजीव किमटा ने कहा है कि केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया है वह एक छलावा है। बजट चंद कॉरपोरेटर को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है और आम जनता का बजट में कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने हैरानी जताई कि हिमाचल से केंद्र में मंत्री है और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी हिमाचल से हैं लेकिन वे अपने प्रदेश के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि यह बजट बागबान-किसान विरोधी भी है। बागवानों के लिए न तो खाद में और न ही दवाइयों में किसी तरह की छूट दी गई है जबकि प्रधानमंत्री ने खुद कहा था कि किसान-बागबानों को बेहतर सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो बाहर से सेब इंपोर्ट हो रहा है उस पर 100 फीसदी आयात लगाने की बात कही थी लेकिन बजट में उसका भी कोई प्रावधान नहीं है जबकि इससे पहाड़ी राज्य हिमाचल, जम्मू-कश्मीर,उत्तराखंड आदि को लाभ होना था। उन्होंने कहा कि रेलवे बजट में भी हिमाचल को झुनझुना दिखाया गया है। इसके अलावा सेब जूस को रेलवे कंपनी व अन्य स्थानों पर अटैच करने का भी कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि मंहगाई सबसे बड़ी समस्या है लेकिन मंहगाई को कम करने का भी कोई प्रावधान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट पुराने ढर्रे पर ही प्रस्तुत किया गया और टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने का भी कोई उल्लेख नहीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लिए भी बजट नहीं है। मनरेगा, वेलफेयर, हेल्थ, एजुकेशन, एसीएसटी का बजट भी लाखों करोड़ों घटा दिया है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्यों के उत्थान के लिए बजट में कोई भी प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मनरेगा जैसी योजनाओं से रोजगार मिल रहा था लेकिन मनरेगा का बजट घटाना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि वेरोजगरी सबसे बड़ी समस्या है लेकिन वेरोजगारों के लिए भी कुछ प्रावधान नहीं है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago