अपराध /दुर्घटना

मंडी : धर्मपुर में पैर फिसलने से ढांक में गिरा व्यक्ति, मिली दर्दनाक मौत

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),                                                                                   

मंडी जिला के पुलिस थाना धर्मपुर के अंतर्गत देर रात एक 35 वर्षीय व्यक्ति ढांक से गिर गया जिस कारण उसकी मौत हो गई। वही पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धर्मपुर के कर्मचारियों को सूचना मिली की 35 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र कश्मीर सिंह गांव तनिहार तहसील धर्मपुर जिला मंडी बुधवार रात करीब 10 बजे अपने घर जा रहा था तो रास्ते में उसका पैर फिसल गया और वह ढांक से गिर गया जिससे उसके शरीर में चोटें आई है। जिसे गंभीर हालत में परिजनो द्वारा सिविल अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वही पुलिस ने धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago