अपराध /दुर्घटना

रामपुर : रामपुर के खोपड़ी में गाड़ी ने एक व्यक्ति को मारी टक्कर

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),  

पुलिस थाना रामपुर के अंतर्गत खोपड़ी के समीप एक वाहन व्यक्ति को टक्कर मार फरार हो गई। इस हादसे में राहगीर योगी बुरी तरह से घायल हो गया, जिसे ख़नेरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। वही पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने कहा कि बुधवार देर रात को ये हादसा एनएच-5 पर रामपुर के खोपड़ी के समीप सामने आया। जिसकी सूचना देवेंद्र प्रसाद ने पुलिस को दी। इसमें देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि जब वे खोपड़ी स्थित अपने क्वार्टर में थे, तो उन्होंने एनएच-5 पर जोर का धमाका सुना। जब उन्होंने ने सड़क पर देखा तो एक व्यक्ति बेहोश पीडीए था और उसे चोटें आई हैं। इसकी पहचान योगी निवासी नेपाल के रूप में हुई है। जिसके बाद पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल लाया, जहा डॉक्टरों ने इसकी गम्भीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज और लापरवाही से गाड़ी चलने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 day ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago