मुख्य समाचार

राजगढ़ – निरंकारी भवन राजगढ़ में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ़),

निरंकारी भवन राजगढ़ में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । राजगढ़ संगत के सयोंजक भोलानाथ साहनी ने बताया कि इस एक दिवसीय शिविर का शुभारंभ राजगढ़ एस डी एम यादविंद्र पाल ने किया। उन्होंने निरंकारी भवन में अपने संबोधन में बताया कि निरंकारी मिशन से जुड़े श्रदालु राजगढ़ में साल में दूसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया गया है जोकि क्षेत्र के लिय बड़े ही गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि रक्तदान कीजिये , मानवता के हित में काम कीजिये ,वक्त का हर क्षण और रक्त का हर कण अमूल्य होता है। यदि हमे करनी हो जन सेवा, रक्त-दान ही है उत्तम सेवा। पाल ने कहा कि हमे रक्तदान करना बेहद जरूरी होता है इससे हमारे शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान ना जाने किस व्यक्ति की जान बचा सके रक्तदान से बड़ा कोई अन्य दान नहीं होता है | रक्तदान महादान होता है…धीरे-धीरे लोग इसका महत्व समझने लगे हैं और रक्तदान के प्रति जागरूकता का माहौल भी देखने को मिल रहा है। फिर भी बहुत सारे जिनको अभी अभी रक्तदान करने से डर लगता हैं, तो हमारा कृतव्य हैं कि हम उन्हें जागरूक करना चाहिए। इस दोरान सयोजक भोला नाथ साहनी ने बताया की सद्गुरु सुदीक्षा माता जी के आदेशानुसार देश व् विदेशो में रक्तदान शिविरि का आयोजन किया जाता है ताकि जरुत्मंद लोगो का रक्त मिल सके | उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मिशन वर्ष 1986 से देश विदेश के विभिन्न भागो में रक्तदान शिविरों का आयोजन कर मानव समाज की सेवा में अपनी अहम् भूमिका निभा रहा है इस अवसर पर भोला नाथ साहनी ने राजगढ़ एस डी एम ,आई जी एम् सी शिमला के चिकित्सको सहित रक्तदान वीरो का धन्यवाद किया। नवदीप साहनी ने बताया की रविवार को राजगढ़ निरंकारी भवन में कुल 146 लोगो ने रक्तदान दिया। इस अवसर पर संगत के पूर्व संचालक गनपत राम, शिक्षक राकेश धवन, राजगढ़ व्यपार मंडल के अध्यक्ष हरी ओम खेडा, नगर पंचयात के पूर्व अध्यक्ष दिनेश आर्य, क्षेत्र के जानमाने समाजसेवी राज कुमार सूद, मेडिकल ऑफिसर डॉ. मेघना, उर्मिल धवन, अनु साहनी सहित अन्य लोग उपस्थित थे |

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 4.87 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई…

14 hours ago

कड़े पहरे में शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं, मंडी में दो नकलची पकड़े

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…

1 day ago

सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…

1 day ago

पुलिस थाना देहा क्षेत्र में 5.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के केस में सप्लायर भी गिरफ्तार*

शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ) दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त…

1 day ago

NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, विधायक अजय सोलंकी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज…

1 day ago

सिरमौर पुलिस का नशे पर प्रहार, 1.258 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते…

1 day ago