मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),
सोलंगनाला स्की ढलान में आयोजित राज्य स्तरीय स्कीइंग एवं स्नोबोर्ड प्रतियोगिता में राज्यभर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में अल्पाइन ज्वाइंट स्लालम में पृथ्वी राज का दबदबा रहा। श्याम कैंथला दूसरे और जतिन ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों के वर्ग की इसी प्रतियोगिता में शशिया ठाकुर प्रथम, सानिया ठाकुर द्वितीय और स्मृद्घि ठाकुर तीसरे स्थान पर रही।
अंडर 16 वर्ग की ज्वाइंट स्लालम लड़कियों के में जन्नत ठाकुर प्रथम, मेघा ठाकुर द्वितीय, दिपांशी ठाकुर तृतीय स्थान पर रही। अंडर 14 लड़कों के वर्ग में सक्षम व्यास, वरुण और संजय ठाकुर, लड़कियों में तनवी ठाकुर, मुस्कान और आधिया शर्मा, अंडर 18 लड़कों के वर्ग में अविनाश ठाकुर, अंकित व्यास और जतिन, लड़कियों के वर्ग में प्रिनिता ठाकुर, श्वेता ठाकुर और कृतिका ठाकुर क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार अंडर 21 लड़कों में कीर्ति कृष्ण, प्रणव ठाकुर और राहुल ठाकुर, लड़कियों में सुहानी ठाकुर, ललिता ठाकुर और रिया ठाकुर ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर बाजी मारी।
दस किलोमीटर फ्री स्टाइल क्रास कंट्री प्रतियोगिता में हीरा लाल, चंद्रकांत और राहुल ने बाजीमारी। लड़कियों की 1.5 किलोमीटर क्रास कंट्री में अरलिशा प्रथम, गीत देवी द्वितीय और शिल्पा ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। लड़कियों की ही पांच किलोमीटर से कम क्रास कंटरी का खिताब गीता देवी, अरलिशा और अंजली ने जीता। लड़कों की 1.5 किलोमीटर क्रास कंटरी में हीरा लाल प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। खिलाड़ियों को सम्मानित करने के बाद विधायक भुवनेश्वर गौड ने कहा कि मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से मिलकर शीतकालीन खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। सोलंग नाला की स्की इंग ढलानों को विकसित कर राष्ट्र स्तरीय बनाया जाएगा। आने वाले दिनों में सोलंग नाला की ढलानों में राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने के प्रयास किए जाएंगे। हिप्र विंटर गेम्स एसोसिएशन के यथासम्भव प्रयास किया जाएगा। स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के अध्यक्ष रूप चन्द नेगी ने कहा कि स्की एंड स्नो बोर्ड शीत कालीन खेलों को बढ़ावा देने के हर सम्भव प्रयास कर रहा है। हिप्र विंटर गेम्स के अध्यक्ष लुदर ठाकुर ने चैम्पियमशिप को सफल बनाने में सहयोग देने वालों का आभार जताया। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतरोहण संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी, डिटीडीओ सुनयना शर्मा, डीएसपी हेम राज वर्मा, जिला परिषद उपाध्यक्ष वीर सिंह ठाकुर, रोहित धामी, एमपी सिंह मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर कहर बरपा रहा है। लगातार…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। राजधानी शिमला में स्थानीय कलाकार गोपी जैक्स के खिलाफ महिला कांस्टेबल की…
ओपी शर्मा चंबा खराब मौसम और लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जिला प्रशासन…
ओपी शर्मा चंबा चम्बा, 31 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के सलूणी उपमंडल से…
निशेष शर्मा राजगढ़ सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल के गांव कुडू लवाना निवासी 29 वर्षीय…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून का रौद्र रूप लगातार जारी है। मौसम विज्ञान…