मुख्य समाचार

किन्नौर : नेहरू युवा केन्द्र किन्नौर व शिमला द्वारा जिला स्तरीय युवा संसद आयोजित

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

नेहरू युवा केन्द्र किन्नौर व शिमला द्वारा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा संसद का आयोजन वर्चुअल मोड के माध्यम से किया गया। यह जानकारी देते हुए जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि स्क्रीनिंग के उपरान्त जिला शिमला के 10 तथा किन्नौर के 11 प्रतिभागियों ने दिये गए विषय पर अपने-अपने विचार रखे। निर्वाचक दल में किन्नौर से राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी शान्ता नेगी व जिला युवा सेवा एंव खेल अधिकारी विक्रम बिष्ट रहे जबकि शिमला से डॉ. उर्मिल वर्मा, डॉ. दिनेश शर्मा तथा डॉ. जितेन्द्र कुमार निर्वाचक मण्डल में शामिल रहे। उन्होंने बताया कि जिला शिमला से प्रथम स्थान प्रिया ने व द्वितीय स्थान आस्था शर्मा ने प्राप्त किया जबकि किन्नौर से प्रथम स्थान राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ की नैंसी नेगी व द्वितीय स्थान रवीना दीक्षित ने प्राप्त किया। अतुल शर्मा ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम रहे प्रतिभागी को राज्य स्तर पर जाने का मौका मिलेगा और राज्य स्तर के विजेता को राष्ट्रीय स्तर पर जाने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को दो लाख रुपए, द्वितीय को 1.50 लाख रुपए तथा तृतीय को एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त, दो सांत्वना पुरस्कार भी दिए जायेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 4.87 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई…

8 hours ago

कड़े पहरे में शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं, मंडी में दो नकलची पकड़े

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…

21 hours ago

सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…

1 day ago

पुलिस थाना देहा क्षेत्र में 5.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के केस में सप्लायर भी गिरफ्तार*

शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ) दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त…

1 day ago

NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, विधायक अजय सोलंकी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज…

1 day ago

सिरमौर पुलिस का नशे पर प्रहार, 1.258 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते…

1 day ago