मुख्य समाचार

चमेरा पावर स्टेशन-I द्वारा ग्राम पंचायत भलेई में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

(अवधेश नेगी/न्यूज़ एडिटर चीफ),

आज ग्राम पंचायत भलेई में एनएचपीसी के चमेरा पावर स्टेशन-I  द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। भलेई गाँव में आयोजित यह चिकित्सा शिविर भलेई गाँव के पंचायत के सहयोग से लगाया गया जिसमें एनएचपीसी के चमेरा पावर स्टेशन-I के चिकित्सा विभाग एवं पैरा मेडिकल टीम ने अपनी सेवाएं दीं। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का विधिवत शुभारंभ चमेरा पावर स्टेशन -I व सेवा-II पावर स्टेशन  के समूह महाप्रबन्धक (प्रभारी) सुप्रकाश अधिकारी ने महाप्रबंधक (सिविल) भारती गुप्ता, प्रधान, ग्राम पंचायत भलेई, चमेरा पावर स्टेशन -I से डॉ. सीमा चौधरी, वरिष्ठ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. महेश चन्द्र, वरिष्ठ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति में किया । इस अवसर पर प्रधान, ग्राम पंचायत भलेई ने चमेरा पावर स्टेशन -I व सेवा-II पावर स्टेशन  के समूह महाप्रबन्धक (प्रभारी) सुप्रकाश अधिकारी एवं महाप्रबंधक (सिविल) भारती गुप्ता को पौधा भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर चमेरा पावर स्टेशन -I व सेवा-II पावर स्टेशन  के समूह महाप्रबन्धक (प्रभारी) सुप्रकाश अधिकारी ने कहा कि एनएचपीसी अनवरत विद्युत उत्पादन के साथ-साथ अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी को समझते हुए समय-समय पर आसपास के स्थानीय क्षेत्रों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करता रहता है  एवं सदैव स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए प्रयासरत है। इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान आए हुए मरीजों की चिकित्सा जाँच  कर उचित सलाह दी गई। इस नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में नि:शुल्क ब्लड प्रैशर, ब्लड शुगर व  ईसीजी टेस्ट भी किए गए तथा आवश्यक दवाइयाँ भी दी गई। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने चंबा के इस दूर-दराज के गाँव में आकर सामुदायिक स्वास्थ्य की दिशा में एनएचपीसी द्वारा किए गए प्रयास की सराहना की। इस चिकित्सा शिविर का बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुष व बच्चों सहित 170 स्थानीय लोगों ने लाभ उठाया।

Himachal Darpan

Recent Posts

566 पंचायत चौकीदारों के पद खत्म, सरकार ने संवर्ग को किया मृत घोषित

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत चौकीदारों के 566…

16 minutes ago

हिमाचल सरकार फिर लेगी 700 करोड़ का कर्ज, कुल ऋण 1.12 लाख करोड़ के पार

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक बार…

22 minutes ago

हिमाचल में मानसून का महाकहर: पत्थरों की चपेट में आई कार, दंपती की दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर कहर बरपा रहा है। लगातार…

6 hours ago

शिमला: महिला कांस्टेबल की शिकायत पर कलाकार गोपी जैक्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। राजधानी शिमला में स्थानीय कलाकार गोपी जैक्स के खिलाफ महिला कांस्टेबल की…

17 hours ago

स्कूल पहुंचने के बाद मिली छुट्टी की सूचना, प्रशासनिक देरी से बारिश में भटके नौनिहाल

ओपी शर्मा चंबा खराब मौसम और लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जिला प्रशासन…

21 hours ago

चम्बा में दर्दनाक हादसा: जंगल से लौट रही युवती उफनते नाले में बही, सुबह सियूल नदी से मिला शव

ओपी शर्मा चंबा चम्बा, 31 जुलाई। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के सलूणी उपमंडल से…

21 hours ago