अपराध /दुर्घटना

रामपुर : गानवी के ढोंका पुल में 87 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),  

पुलिस उपमंडल रामपुर के झाकड़ी थाने के तहत चरस तस्करी का मामला सामने आया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक से करीब 87 ग्राम चरस बरामद कर उसे हिरासत में लिया है। आरोपी युवक कि पहचान 30 वर्षीय संजय कुमार पुत्र रमेश कुमार गांव गानवी तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने इस मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार शाम पुलिस थाना झाकड़ी का एक दल हेड कॉन्स्टेबल जगदीश कि अगुआई में गश्त पर था। इस दौरान शाम करीब छह बजे गानवी के ढोंका पुल के समीप एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए रोका गया। पुलिस पूछताछ में युवक संतोषजनक जवाब नही दे पाया और उसकी तलाशी के दौरान करीब 87.05ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 4.87 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई…

3 hours ago

कड़े पहरे में शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं, मंडी में दो नकलची पकड़े

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…

17 hours ago

सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…

20 hours ago

पुलिस थाना देहा क्षेत्र में 5.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के केस में सप्लायर भी गिरफ्तार*

शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ) दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त…

20 hours ago

NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, विधायक अजय सोलंकी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज…

21 hours ago

सिरमौर पुलिस का नशे पर प्रहार, 1.258 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते…

21 hours ago