खेल जगत

शिमला : युवा मंडल मेवग द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

खेल मैदान भट्टा कुफर युवा मंडल मेवग द्वारा दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ पंचायत उप प्रधान यशपाल वर्मा व दिनेश ठाकुर द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में कब्बडी, बॉलीबॉल, दौड़ (आयु वर्ग 16 के भीतर के लिए 200 मीटर 400 मीटर ओपन, फ्रॉग रेस केवल 13 के भीतर आयु वर्ग) के लिए और रस्सा कस्सी महिला व पुरुष के लिए आयोजित की जा रही है। प्रतियिगता में विजता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस प्रतियोगता में बॉलीबॉल  की चार  टीमें (ग्राम पंचायत  चमियाना,  पेटगेहर, युवा  मंडल मेवग और भट्टा कुफर) व कब्बडी की छः टीमों (युवा मंडल गवाई, छकड़ेल, दिगठी, चमियाना जूनियर, युवा मंडल मेवग और शनान) ने भी भाग लिया। सचिव विक्रम ने बताया कि यह दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता नेहरू युवा केंद्र शिमला के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जिसके लिए वे नेहरू युवा केंद्र का धन्यवाद करते है कि उन्होंने युवा मंडल को इस प्रतियोगता को आयोजित करवाने का अवसर प्रदान किया। इस प्रकार की गतिविधियाँ युवाओं को नशे से दूर रखने में सार्थक प्रयास होगा। आज के इस प्रतियोगता के शुभारम्भ अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के पंकज, युवा मंडल प्रधान संदीप और सचिव विक्रम के साथ कमेटी के सदस्य संदीप, सुनील, विक्रम, मोहित, अजय, कुलदीप, सुरेंदर, सुशील, मोहिंदर, विजय, दिनेश, अशोक, दलीप चोपड़ा, इंद्र ठाकुर, सचिन वर्मा, सुनील,  नीव वर्मा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  की चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वाति विशेष रूप उपस्थित रही।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

17 hours ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

22 hours ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

1 day ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

2 days ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

3 days ago