शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
खेल मैदान भट्टा कुफर युवा मंडल मेवग द्वारा दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ पंचायत उप प्रधान यशपाल वर्मा व दिनेश ठाकुर द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में कब्बडी, बॉलीबॉल, दौड़ (आयु वर्ग 16 के भीतर के लिए 200 मीटर 400 मीटर ओपन, फ्रॉग रेस केवल 13 के भीतर आयु वर्ग) के लिए और रस्सा कस्सी महिला व पुरुष के लिए आयोजित की जा रही है। प्रतियिगता में विजता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस प्रतियोगता में बॉलीबॉल की चार टीमें (ग्राम पंचायत चमियाना, पेटगेहर, युवा मंडल मेवग और भट्टा कुफर) व कब्बडी की छः टीमों (युवा मंडल गवाई, छकड़ेल, दिगठी, चमियाना जूनियर, युवा मंडल मेवग और शनान) ने भी भाग लिया। सचिव विक्रम ने बताया कि यह दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता नेहरू युवा केंद्र शिमला के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जिसके लिए वे नेहरू युवा केंद्र का धन्यवाद करते है कि उन्होंने युवा मंडल को इस प्रतियोगता को आयोजित करवाने का अवसर प्रदान किया। इस प्रकार की गतिविधियाँ युवाओं को नशे से दूर रखने में सार्थक प्रयास होगा। आज के इस प्रतियोगता के शुभारम्भ अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के पंकज, युवा मंडल प्रधान संदीप और सचिव विक्रम के साथ कमेटी के सदस्य संदीप, सुनील, विक्रम, मोहित, अजय, कुलदीप, सुरेंदर, सुशील, मोहिंदर, विजय, दिनेश, अशोक, दलीप चोपड़ा, इंद्र ठाकुर, सचिन वर्मा, सुनील, नीव वर्मा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वाति विशेष रूप उपस्थित रही।
निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…
शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ) दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त…
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते…