मुख्य समाचार

मंडी : शिक्षा मंत्री ने सुंदरनगर के सभागार में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मंडी (ब्यूरो रिपोर्ट),

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राजकीय बहू-तकनीकी संस्थान और जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर का दौरा किया और साथ ही पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से कॉलेज की पूरी गतिविधियों को जाना | शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पिछले कल निदेशालय तकनीकी शिक्षा सुंदर नगर के सभागार में निदेशालय के अधिकारियों, बहु तकनीकी संस्थान और जेएनजीईसी सुंदर नगर के सभी अधिकारियों तथा संस्थान के सभी ब्रांच के मुखियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने विभाग संबंधी जितनी भी वर्तमान में गतिविधियां चल रही है तथा भविष्य में क्या प्राथमिकताएं रहेगी इसके बारे में जाना। उन्होंने बताया कि सुंदरनगर बहुतकनीकी संस्थान हिमाचल का सबसे पुराना बहु तकनीकी संस्थान है। तकनीकी शिक्षा विभाग प्रदेश के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और मुख्यमंत्री ने भी तकनीकी शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग को आने वाले समय में हम कैसे बेहतर कर सकते हैं व जॉब ड्रिवन ट्रेड शामिल करने बारे चर्चा की। विभाग अच्छा कार्य कर रहा है परंतु और बेहतर कार्य से त्रुटियों को दूर करके विभाग को सुदृढ़ बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक के कोर्स जैसे ड्रोन टेक्नोलॉजी, डाटा साइंस, इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी आदि शामिल किए जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन शिक्षण संस्थानों को जल्द से जल्द तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर निदेशक तकनीकी शिक्षा विवेक चंदेल ने मुख्य अतिथि को विभाग से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत करवाते हुए बताया कि वर्तमान में तकनीकी शिक्षा विभाग के द्वारा 362 तकनीकी और वोकेशनल संस्थान चलाए जा रहे हैं जिनमें 177 सरकारी और 185 गैर सरकारी संस्थान है। 177 सरकारी संस्थानों में से 5 इंजीनियरिंग कॉलेज, 4 फार्मेसी कॉलेज, 16 बहु तकनीकी संस्थान और 151 आईटीआई शामिल है। निदेशक/प्रिंसिपल जेएनजीईसी सुंदर नगर एसपी गुलेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जेएनजीईसी सुंदर नगर की ई सी ई शाखा के प्रशिक्षु कनिष्क वैद्य ने ऑल इंडिया गेट 2018 में दसवां स्थान हासिल किया है तथा ऐसे कई प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण ग्रहण करने के बाद उच्च स्थानों पर पद हासिल करके कॉलेज का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने निर्माणाधीन जेएनजीईसी बॉयज हॉस्टल के भवन तथा अन्य निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर पूर्व सीपीएस सोहनलाल ठाकुर, पूर्व विधायक कसुम्पटी क्षेत्र सोहनलाल, निदेशक एल एम बी बैंक देवेंद्र नेगी, ज्वाइंट डायरेक्टर एसके गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 4.87 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई…

25 minutes ago

कड़े पहरे में शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं, मंडी में दो नकलची पकड़े

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…

14 hours ago

सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…

18 hours ago

पुलिस थाना देहा क्षेत्र में 5.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के केस में सप्लायर भी गिरफ्तार*

शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ) दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त…

18 hours ago

NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, विधायक अजय सोलंकी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज…

18 hours ago

सिरमौर पुलिस का नशे पर प्रहार, 1.258 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते…

18 hours ago