मुख्य समाचार

चमेरा पावर स्टेशन-I, खैरी में मनाया गया 74वाँ गणतन्त्र दिवस

(अवधेश नेगी/न्यूज़ एडिटर चीफ),

चमेरा पावर स्टेशन-I, खैरी में भारत का 74वाँ गणतन्त्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। चमेरा पावर स्टेशन-I के प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि समूह महाप्रबंधक (प्रभारी),  सुप्रकाश अधिकारी महोदय ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। चमेरा पावर स्टेशन-I,खैरी  एवं सेवा-II  पावर स्टेशन द्वारा  संयुक्त रूप से आयोजित 74वाँ गणतन्त्र दिवस के अवसर पर अपने सम्बोधन में समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) श्री सुप्रकाश अधिकारी ने वीर स्वतंत्रता सेनानियों व बाबा साहेब  डॉ. भीम राव अंबेडकर को याद करते हुए सभी को भारत के 74वें गणतन्त्र  दिवस की बधाई दी। उन्होंने  सभी से देश की तरक्की हेतु पूरी ईमानदारी और समर्पण से अपना कार्य करते हुए अपना सम्पूर्ण योगदान देने का आह्वान किया। उन्होने देशसेवा में एनएचपीसी के योगदान के साथ-साथ चमेरा-I और सेवा-II द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की और स्थानीय निवासियों के हित में जनकल्याण कार्यों को निरंतर बेहतर करने का भरोसा दिलाया। तत्पश्चात, एनएचपीसी परिवार , सीआईएसएफ के कार्मिकों के बच्चे  एवं केंद्रीय विद्यालय, राइसिंग सन नर्सेरी स्कूल  में अध्यनरत बच्चों द्वारा देश भक्ति की भावना से प्रेरित  गीत, कविता व नृत्य प्रस्तुत किए गए।  प्रतिभागी बच्चों को समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त गणतन्त्र दिवस के पृष्ठ भूमि में  एक सप्ताह से चमेरा-I व सेवा-II पावर स्टेशन के मध्य आयोजित विभिन्न  खेल-कूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) महोदय द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर,  अशोक कुमार नेलातूरी, महाप्रबंधक (ईएण्डसी), संजय कुमार राय, महाप्रबंधक (यांत्रिक), भारती गुप्ता, महाप्रबंधक (सिविल), व जे एस पी केशरी, महाप्रबंधक (सिविल,) सीआईएसएफ  तथा एनएचपीसी के कार्मिकगण व  केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षकगण आदि  उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 4.87 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई…

6 hours ago

कड़े पहरे में शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं, मंडी में दो नकलची पकड़े

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…

20 hours ago

सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…

23 hours ago

पुलिस थाना देहा क्षेत्र में 5.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के केस में सप्लायर भी गिरफ्तार*

शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ) दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त…

23 hours ago

NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, विधायक अजय सोलंकी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज…

23 hours ago

सिरमौर पुलिस का नशे पर प्रहार, 1.258 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते…

24 hours ago