मुख्य समाचार

भरमौर : भरमौर में मनाया गया उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

74वां गणतंत्र दिवस समारोह आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल भरमौर में  बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। एडीएम भरमौर नरेंद्र चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। एडीएम नरेंद्र चौहान ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 15 अगस्त, 1947 को हमारा देश आज़ाद हुआ था और 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है और इसी दिन हमारे देश को गणराज्य का सर्वोत्तम दर्जा प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान अन्य देशों के संविधान से अधिक मजबूत और सशक्त है। उन्होंने कहा कि संविधान ने हमें कुछ अधिकार दिए हैं लेकिन एक कर्तव्य हमारा भी है कि देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें। उन्होंने इस दौरान देश की सेनाओं का भी धन्यवाद किया जो देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। इस अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण, देशभक्ति गीत व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर एसडीएम भरमौर असीम सूद, तहसीलदार अशोक कुमार, विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि डॉ. करतार डोगरा, बीडीसी भरमौर विक्रम ठाकुर, तहसील कल्याण अधिकारी विकास पखरेटिया, पुलिस निरीक्षक हरनाम सिंह, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग अधिकारी विवेक चंदेल, कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी गोपाल सिंह, अधिकारियों और कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago