मुख्य समाचार

सिरमौर : बेटियों ने हर क्षेत्र में हासिल किया उच्च मुकाम – उपायुक्त आर.के. गौतम

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर आर. के गौतम की अध्यक्षता में आज नाहन में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। आर.के. गौतम ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं के बिना सभ्य समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि आज समाज की सोच बदल रही है बेटियों ने हर क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि हमें बदलाव अपने ही घर से लाने की आवश्यकता है तभी हम समाज में बदलाव ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज इस राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर हमें प्रतिज्ञा लेनी चाहिए कि हम बेटा-बेटी में कोई भी भिन्नता नहीं समझेंगे और एक बेटी को भी बेटे की तरह ही शिक्षित करेंगे ताकि वह शिक्षित होकर आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ अपने माता-पिता, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि जिला सिरमौर में लिंग अनुपात काफी बेहतर है। उपायुक्त ने इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शिक्षा, खेलकूद स्काउटस एण्ड गाईड तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 15 बालिकाओं को पांच-पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशी बतौर पुरस्कार भी प्रदान किए। इस अवसर पर हाल ही में जन्मी 5 बेटियों का ‘‘बालिका जन्मोत्सव’’  भी मनाया गया तथा उन्हें पारितोषिक प्रदान किये गये।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया  कि माहिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के हित में  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सशक्त महिला योजना, वन स्टाप सेंटर, वो दिन, बेटी है अनमोल योजना, मदर टेरेसा योजना, शगुन योजना,  मुख्यमंत्री कन्यादान योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना आदि योजनायें विभाग द्वारा चलाई जा रही हैं जिनमें विभिन्न प्रकार से महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक सोम दत ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत करवाते हुए बताया कि पुलिस विभाग के पास घरेलू हिंसा संबंधी बहुत ही शिकायतें दर्ज होती है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने आग्रह करते हुए अपने आप को व्यस्त रखने के लिए खेल व अन्य गतिविधियों का सहारा लेने का परामर्श दिया। डाईट के विद्यार्थियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर लघु नाटिका प्रस्तुत की जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर आयुर्वेदा अधिकारी डॉ. रेनु शर्मा ने न्यूट्रिशन एवं स्वास्थ्य तथा डॉ. निसार अहमद ने पीएनडीटी एक्ट की जानकारी प्रदान की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, वन स्टॉप सेंटर की रविता चैहान, चाईल्ड हैल्प लाईन के राजेन्द्र सिंह, जिला महिला कल्याण अधिकारी रूचि देवी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रमा रेटका व अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

15 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

17 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago