मुख्य समाचार

चंबा : एक बूटा बेटी के नाम अभियान के अंतर्गत उपायुक्त ने रोपित किया फलदार पौधा

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत उपायुक्त डीसी राणा ने जिला चंबा की शिक्षा, खेलकूद और बहु आयामी गतिविधियों 19 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित। वहीं उन्होंने कहा कि  चंबा जिला में 18 से 24 जनवरी  बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत  जिला, ब्लाक, ग्राम पंचायत, आंगनवाडी केन्द्र स्तर पर बेटी बचो बेटी पढ़ाओ की थीम पर बेटियों के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण करने सहित विभिन गतिविधियों का आयोजन किया गया। समापन समारोह में उपायुक्त डीसी  राणा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। राष्ट्रीय बालिका दिवस अवसर पर एक उपायुक्त डीसी राणा द्वारा बूटा बेटी के नाम अभियान के अंतर्गत उपायुक्त परिसर में लुगाट का  फलदार पौधा किया रोपित। उन्होंने यह भी बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत जिला में विभिन्न गतिविधियों के साथ  राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों के जन्म को प्रोत्साहन देने व बेटियों के महत्व के प्रति समाज में जागरूकता  लाने के उदेश्य से महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ सप्ताह का आयोजन 18 से 24 जनवरी 2023 को किया गया। उन्होंने कहा की 18 जनवरी  संकल्प एवम शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन के साथ किया गया जिसमे विभिन्न विभागों जैसे पुलिस, स्वास्थ्य, पंचायत से सबंधित महिला कर्मचारियों व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने अपनी भागीदारी को सुनिश्चित किया। इसके साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में आये लोगो द्वारा हस्ताक्षर अभियान द्वारा अपनी उपस्तिथि दर्ज भी करवाई गई । इसके साथ 19 जनवरी को जिला पंचायत अधिकारी के समन्वय से विशेष महिला ग्राम सभा का आयोजन करियां पंचायत खण्ड मैहला में किया गया जिसमे महिलाओ को बेटियों के जन्म और उनकी शिक्षा के महत्व व् बेटियों की सुरक्षा एवम कौशल विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त विभिन शिक्षण संस्थानों में आँगन वाड़ी कार्यकर्ता द्वारा स्टीकर लगाये गए और बच्चो को इस अभियान के प्रति जागरूक भी किया गया। उन्होंने बताया कि साप्ताहिक कार्यक्रम के तीसरे दिन 20 जनवरी को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों जैसे नारा लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता इत्यादि का आयिजन किया गया। बेटी बचो बेटी पढाओ सप्ताह के चौथे दिन 23 जनवरी को स्वास्थ्य एवम पोषण पीसी और पीएनडीटी अधिनियम व घरेलू हिंसा, बाल विवाह रोकने पर ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर के  माध्यम से जागरूक किया गया। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर इस सप्ताहिक कार्यक्रम के अंतिम दिन वन विभाग के समन्वय से समस्त जिले में “एक बूटा बेटी के नाम कड़ी के अंतर्गत जिले में जिन घरों में बेटी पैदा हुई उनके आँगन में एक बूटा लगाया गया।  इसके साथ ही जिन बेटियों ने शिक्षा, खेल नृत्य के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है उनको सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह का समापन समारोह में जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास राकेश चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 hours ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

6 hours ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

6 hours ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

1 day ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

2 days ago

चप्पल निकालने के दौरान बरसाती नाले में डूबा 12 वर्षीय बच्चा, NDRF ने बरामद किया शव

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में मंगलवार को एक दर्दनाक…

3 days ago