मुख्य समाचार

किन्नौर : एचआरटीसी रिकांगपिओ डिपो की बस से चोरी हुआ डीजल

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

जनजातीय जिला किन्नौर के बड़ा कम्बा में हिमाचल पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ डिपो की बस HP 25 A 1293 से डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। बता दें कि रिकांगपिओ डिपो की बस जो 22 जनवरी को अपने रूट पर गई व शाम को चालक तथा परिचालक ने बस को खड़ा किया और जब सुबह बड़ा कम्बा से रिकांगपिओ के लिए आने के लिए वाहन के पास आए और वाहन की जांच की तो वाहन से तेल गिरा हुआ था। जिस पर वाहन चालक ने बताया कि वे शाम को डीजल टैंक में ताला लगा कर गए थे और सुबह ताला भी तोड़ा हुआ पाया गया। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी उन्होंने बड़ा कम्बा के प्रधान, रिकांगपिओ बस अड्डा इंचार्ज तथा भावा नगर पुलिस थाने में दी है। उन्होंने बताया कि अड्डा इंचार्ज के कहने पर बस वहीं खड़ी रखी है अब इस मामले की पुलिस छान बीन कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

2 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

2 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

4 hours ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

5 hours ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

5 hours ago