शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
हिमाचल की राजधानी शिमला में शहरो के अंदर लोगों को टकर मारने के मामले देखने को मिलते है। ऐसा ही एक मामला रविवार देर रात सामने आया, जिसमें एक तेज रफ्तार बेकाबू जिप्सी ने सड़क पर चल रहे व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गाड़ी में सवार 6 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए IGMC में भर्ती किया गया है। चलौंठी- संजौली सड़क पर यह हादसा हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चण्डीगढ़ नंबर CH01CF 9736 की गाड़ी कुफरी से शिमला की ओर आ रही थी। शिमला के उपनगर संजौली चलौंठी बाइपास वर्कशॉप के पास वह अचानक अनियंत्रित हो गई। पहले गाड़ी पैराफिट से टकराई। उसके बाद सड़क पर चल रहे एक व्यक्ति के ऊपर चढ़ गई, फिर रोड़ पर पलट गई । घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पवन के तौर पर हुई है, जो पेशे से मैकेनिक था और अपनी दुकान बंद करके सड़क पार खड़ी स्कूटी के पास जा रहा था। तभी पीछे से आ रही जिप्सी ने टक्कर मार दी, जिसमें पवन मौके पर गंभीर रूप से घायल हुआ। इसमें 6 लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें हर्ष 22 साल, पुरुषोत्तम 27 साल, अमन वर्मा 21 साल, प्रवीण 27 साल, ममता 35 साल और ज्योति 26 साल शामिल हैं। सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…
ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…
ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…
ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…