राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
राजगढ़ के वृत्त कार्यालय शरगांव में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा राष्ट्रीय बालिका जन्मोत्सव के उपलक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया। पर्यवेक्षिका सुरक्षा शर्मा द्वारा बेटियो के सम्मान व उच्च शिक्षा बारे जागरुक किया गया। इस उपलक्ष पर वृत के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि और बालिकाओं के अभिभावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधान पलका देवी, कुरु लवाना मस्तराम भारती, ग्राम पंचायत डिब्बर के प्रधान जाति राम, राणाघाट के प्रधान वेद प्रकाश, नईनेटी के प्रधान तारा दत्त और सभी पंचायत के वार्ड सदस्य व बैंक प्रबंधक कुमारी निशा तथा डाक विभाग से कुमारी आरती वृक्त की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही। पर्यवेक्षिका द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत सभी लोगों को जागरूक किया गया तथा 28 बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया। कुमारी निशा और कुमारी आरती ने भी विभाग द्वारा महिलाओं को चलाई जा रही स्कीमों के बारे में जानकारी दी। पंचायत प्रधान मस्त राम भारती ने भी पंचायत में महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में अवगत करवाया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी विभाग द्वारा चलाई जा रही स्कीमों के बारे में जानकारी दी। रजनी सिंहमार ने बेटी अनमोल योजना के बारे में, निशा शर्मा ने शगुन योजना, आशा कश्यप ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, निना शर्मा शर्मा ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, कृष्णा ने विधवा पुनर्विवाह तथा ज्योतिका कंवर द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया।
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…
ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…
ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…
ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…