अपराध /दुर्घटना

शिमला : देर रात संजौली – चलौंठी बायपास वर्कशॉप के पास हुआ सड़क हादसा

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

हिमाचल की राजधानी शिमला में शहरो के अंदर लोगों को टकर मारने  के मामले देखने को मिलते है। ऐसा ही एक मामला रविवार देर रात सामने आया, जिसमें एक तेज रफ्तार बेकाबू जिप्सी ने सड़क पर चल रहे व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गाड़ी में सवार 6 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए IGMC में भर्ती किया गया है। चलौंठी- संजौली सड़क पर यह हादसा हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चण्डीगढ़ नंबर CH01CF 9736 की गाड़ी कुफरी से शिमला की ओर आ रही थी। शिमला के उपनगर संजौली चलौंठी बाइपास वर्कशॉप के पास वह अचानक अनियंत्रित हो गई। पहले गाड़ी पैराफिट से टकराई। उसके बाद सड़क पर चल रहे एक व्यक्ति के ऊपर चढ़ गई, फिर रोड़ पर पलट गई । घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पवन के तौर पर हुई है, जो पेशे से मैकेनिक था और अपनी दुकान बंद करके सड़क पार खड़ी स्कूटी के पास जा रहा था। तभी पीछे से आ रही जिप्सी ने टक्कर मार दी, जिसमें पवन मौके पर गंभीर रूप से घायल हुआ। इसमें 6 लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें हर्ष 22 साल, पुरुषोत्तम 27 साल, अमन वर्मा 21 साल, प्रवीण 27 साल, ममता 35 साल और ज्योति 26 साल शामिल हैं। सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

2 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

2 hours ago

दोस्ती बनी मौत की वजह? ओवरडोज़ देकर हत्या का आरोप, जांच तेज

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…

2 hours ago

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

1 day ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

1 day ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

1 day ago