मुख्य समाचार

निरमंड : दुराह में “वो दिन योजना” के तहत आयोजित किया गया जागरुकता शिविर

निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),

उप मंडल निरमंड के तहत बाल विकास परियोजना अधिकारी निथर के सौजन्य से आज ग्राम पंचायत दुराह में “वो दिन योजना” के अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग के पर्यवेक्षक सुनील कुमार ने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के तहत महिलाओं को शपथ दिलाई व विभाग की विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी। आयुष विभाग के आयुर्वेदिक फार्मेसी ऑफिसर नील राठौर ने एनीमिया व मासिक धर्म स्वछता के बारे में महिलाओं को जानकारी दी।

खून की कमी दूर करने पोषण जरूरी जानकारी दी गई। जिसमे एनिमिया को दूर करने के लिए लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी देते हुए बताया कि किन कारणों से शरीर मे खून की कमी होती है। आयरन युक्त भोजन के लिए ज्वार, बाजरा, हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड़, मूंगफल्ली, तिल्ली के लड्डू को खाने में नियमित रूप से शामिल करने और आयरन की गोली के उपयोग के साथ साथ उसके अवशोषण के लिए मौसमी खट्टे फल नीबू, आंवला, संतरा, अमरूद, आम आदि के प्रयोग पर जानकरी दी गई। पूरक पोषण आहार से कैसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा सकते हैं कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी गई। योजना के अन्तर्गत मासिक धर्म स्वच्छता, बच्चे के विकास के 1000 दिन तथा महिलाओं एवं बच्चों में एनीमिया की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म एक ऐसा विषय है जिसके संबंध में आज भी हमारे समाज में खुलकर बात नहीं की जाती है।

इससे महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म प्रथाओं को अभी भी कई सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रतिबन्धों का सामना करना पड़ता है जो मासिक धर्म स्वच्छता प्रबन्धन में बहुत बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के दौरान महिलाएं एवं किशोरियां अपनी स्वच्छता का ध्यान रखें। इस शिविर में ग्राम पंचायत दुराह के अंतर्गत आने वाली सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व महिला मंडल ने भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

गुरु उदय से खुले मांगलिक कार्यों के द्वार, कपड़ा-ज्वेलरी से होटल कारोबार तक बढ़ेगी रफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। देवगुरु बृहस्पति के करीब 25 दिन बाद उदय होने के साथ ही…

4 hours ago

कुल्लू घूमने आई महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, होटल में हुई घटना की जांच शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। हरियाणा प्रांत से कुल्लू घूमने पहुंची एक महिला ने बंजार क्षेत्र के…

14 hours ago

चिट्टे की खेप लेकर जा रहा था 18 वर्षीय युवक, शोघी में पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा…

14 hours ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, ज्वालामुखी में 29 वर्षीय महिला की शिकायत पर युवक पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी: थाना ज्वालामुखी के तहत एक 29 वर्षीय महिला ने एक युवक पर…

14 hours ago

हिमाचल में फिर रौद्र होगा मानसून: 10-11 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर रौद्र रूप दिखाने को तैयार…

15 hours ago

हंसता-खेलता परिवार उजड़ा: चलती पिकअप से गिरकर 38 वर्षीय अरुण कुमार की दर्दनाक मौत

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़: विकास खंड राजगढ़ की नेरी कोटली पंचायत में शनिवार को एक…

15 hours ago