मुख्य समाचार

चंबा : कुलदीप सिंह पठानिया ने दिखाई मोबाइल हेल्थ वैन को हरी झंडी

चंबा (एम एम डैनियल/ ब्यूरो चीफ),

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा संचालित की जाने वाली मोबाइल हेल्थ वैन  को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप मोबाइल हैल्थ वैन को दूरदराज के क्षेत्रों में  उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं  के लिए अत्यंत कारगर बताते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने संबंधित अधिकारियों को  इस मोबाइल  हेल्थ वैन का समुचित उपयोग सुनिश्चित बनाने  को निर्देशित किया। मोबाइल  हेल्थ वैन को राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा परिसर  के समीप से लोगों की स्वास्थ्य जांच से शुरुआत को रवाना किया गया। गौर हो कि मोबाइल हेल्थ वैन आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित है। इसमें सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम, रेफ्रीजरेटर, इलैक्ट्रिक कूलर, माईनर सर्जरी उपकरण, ईसीजी मशीन, स्टेलाईजर, पल्स ऑक्सीमीटर, ड्रेसिंग मटेरियल, इग्जामिनेशन काउच, बॉक्स, स्प्लिंट, इंटरकॉम, बायो मेडिकल वेस्ट डस्टबिन, ऑटोक्लेव, कोल्ड चेनइत्यादि सुविधाएं शामिल हैं। इसके माध्यम से रूटीन के सभी टेस्ट किए जा सकेंगे। इसके साथ अलग से चिकित्सक और सहयोगी कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था भी है। इसके साथ साइड स्क्रीन कैनोपी  लगाई गई है। ये दूरदराज के क्षेत्रों में चिकित्सक और सहयोगी कर्मचारियों द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच के साथ विभिन्न टेस्ट के लिए नमूने एकत्रित  में सुविधा प्रदान करेगी। इस अवसर पर सदर विधायक नीरज नैय्यर, उपायुक्त चंबा डीसी राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा, रेडक्रॉस सोसायटी सचिव नीना सहगल उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

2 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

2 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

3 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

3 days ago

चप्पल निकालने के दौरान बरसाती नाले में डूबा 12 वर्षीय बच्चा, NDRF ने बरामद किया शव

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में मंगलवार को एक दर्दनाक…

5 days ago