मुख्य समाचार

सिरमौर : पुरूवाला स्कूल के टेलिकॉम विषय के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण 

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पुरूवाला के टेलिकॉम विषय के 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा के 60 से अधिक विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत पिछले कल पुलिस लाईन नाहन में वायरलैस प्रणाली सम्बन्धी जानकारी हासिल की। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित वायरलैस उपकरणों तथा इनके संचालन एवं रखरखाव की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। सब-इंस्पेक्टर पुलिस विजय सिंह ने वायरलैस कॉम्यूनिकेशन प्रणाली पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। रा.व.मा.पा. पुरूवाला के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को गुणात्मक, संस्कारयुक्त तथा व्यवसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है ताकि शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत विद्यार्थियों को समुचित रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने बताया कि सामान्य पाठयक्रम के साथ-साथ विद्यार्थियों में गुणात्मक शिक्षा के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी समय-समय पर किया जाता है। विद्यालय की टेलिकॉम ट्रेनर पुनीता शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को ‘‘ऑन जॉब ट्रेनिंग’’ के साथ-साथ सम्बन्धित विषय पर उद्योगों का भ्रमण भी करवाया जाता है जिससे विद्यार्थियों का बौधिक विकास होने के साथ ही उन्हें आधुनिक तकनीक की जानकारी भी मिलती है। उन्होंने बताया कि इस कड़ी में 20 जनवरी को नियो कॉम्यूनिकेशन नाहन में जबकि 21 जनवरी को आईटीआई नाहन में भी औद्योगिक भ्रमण करवाकर विद्यार्थियों का बौधिक एवं शैक्षणिक स्तर बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक चमेल चैधरी व सुरेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

6 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

7 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

17 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

1 day ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

2 days ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago