कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजीव किमटा ने राहुल गांधी को हिमाचल की आर्थिकी खासकर सेब कारोबार के बारे अवगत करवाया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मौजूदगी में किमटा ने बताया कि हिमाचल की आर्थिकी की रीढ़ सेब हैं और मात्र तीन माह में 5000 (पांच हजार करोड़) का टर्नओवर है। लेकिन भाजपा सरकार ने प्रदेश की आर्थिकी को कमजोर करने के लिए पैकिंग मटीरियल पर ही बेहिसाब टैक्स लगा दिया। उन्होंने कहा कि सेब के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए मार्किट पॉलिसी बनाने की आवश्यकता है। सवाल के जवाब में राजीव किमटा ने बताया कि राहुल गांधी से मिलना बहुत अच्छा रहा और मैंने इस बारे में चर्चा की कि हम पर्यटन क्षेत्र में किन समस्याओं का सामना कर रहे हैं और विशेष रूप से सेब उद्योग एवं उद्यान के बारे में चर्चा की कि एक उत्पादक के रूप में हमें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राहुल गांधी का आभार जताया कि एक आम आदमी सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हिमाचल का मुख्यमंत्री बनाने प्रदेश की दिशा व दशा में बदलाव आएगा और जनता खुशहाल होगी। यही नहीं उन्हें भारत जोड़ो यात्रा के लिए शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने राहुल को अवगत करवाया कि भाजपा सरकार ने जीएसटी के रूप में कार्टून बक्से पर 18 फीसदी व लकड़ी के बक्से पर 12 प्रतिशत टैक्स लगाया है। जिस कारण बागवानों की कमर तोड़ दी है। यही नहीं भाजपा की केंद्र की सरकार की गलत नीतियों के कारण सेब सीजन में ही सेब के दाम गिराए जाते हैं और इसके लिए ठोस नीति बनाने की आवश्यकता है। किमटा ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के भी आभारी हैं जिन्होंने मेरी बात व प्रस्ताव में मेरा समर्थन किया। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान करीब आधा घन्टा तक चलते-चलते यह वार्ता हुई और इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद थे।
निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ के तहत टिक्कर क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्चे…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की नगर पंचायत रिवालसर में एक 14 वर्षीय…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…
ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…
ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…
ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…