मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
मंडी : मंडी जिला के सुंदरनगर बीएसएल झील से एक 41 वर्षीय महिला का शव रहस्यमय परिस्थितियों में बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आज सुबह स्थानीय लोगों को धनोटू के समीप बीएसएल झील में एक शव तैरता हुआ दिखाई दिया जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की तो पाया कि देर रात बीएसएल पुलिस थाना के तहत एक महिला के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी यह शव उसी महिला का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देर रात निचली बैहली गांव की 41 वर्षीय महिला रमा देवी पुत्री शरण दास तहसील सुंदरनगर के लापता होने की सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सुबह पाया कि महिला का शव बीएसएल झील में तैर रहा है जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। लेकिन मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…
जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…
ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…