मुख्य समाचार

राजगढ़ : स्वामी विवेकानंद जयंती के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),  

नेहरू युवा केंद्र नाहन के सौजन्य से राजगढ़ ब्लॉक में युवा मंडल शमलोह वह पालू तथा कोचिंग सेंटर इन्फिनिटीड के द्वारा राष्ट्रीय युवा सप्ताह स्वामी विवेकानंद जयंती के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अजय, दूसरा स्थान अमन, तीसरा स्थान पायल, स्लोगन में प्रथम स्थान वंशिका, दूसरा स्थान सपना व तीसरा स्थान पल्लवी व पेंटिंग में प्रथम स्थान मनीषा, दूसरा काजल, तीसरा निधि ने हासिल किया। इस अवसर पर यूको बैंक राजगढ़ शाखा प्रबंधक प्रतीश वालिया व प्रीतम ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया व सभी को बैंक के विषय में विभिन्न जानकारी प्रदान की गई तथा सभी को कृषि लोन शिक्षा लोन विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी जागरूक किया। इस तरह के कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि ने नेहरू युवा केंद्र नहान का धन्यवाद किया। इसके साथ मुख्य अतिथि के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवी राहुल ठाकुर ने सभी लोगों को नेहरू युवा केंद्र की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर युवा मंडल पालु से रोहित, कोचिंग सेंटर इंनफिटीड से अध्यापक सुनील, विनोद, अंबिका, शवेता सहित 60 से 70 युवाओं व यूवती ने राष्ट्रीय युवा सप्ताह के स्वामी विवेकानंद जयंती के समापन समारोह में भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

5 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

6 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

6 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

9 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

15 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

16 hours ago