अपराध /दुर्घटना

मंडी : करसोग में सड़क हादसा, दो युवाओं की मौत, दोनों थे घर के इकलौते चिराग

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में मंडी जिला के करसोग क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक घर के इकलौते चिराग थे। इस हादसे के बाद परिजनों पर भी दुखों का पहाड़ टूट गया है। वही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की उम्र 21 और 26 वर्ष बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात करीब 12 बजे शिमला-करसोग मुख्यमार्ग पर कलंगार के समीप एक ऑल्टो कार नंबर एचपी 30-9859 करीब 350 फुट गहरी खाई में गिर गई। जिसमें चालक सहित दो युवक सवार थे। मृतकों की पहचान 23 वर्षीय होम कृष्ण पुत्र नंदराम गांव गरियाला, 26 वर्षीय नुपा राम पुत्र मुनिलाल गांव बहलोड डाकखाना शंकरदेहरा, जिला थुनाग जिला मंडी के रूप में हुई है। वही देर रात सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। दोनों का सिविल अस्पताल करसोग में पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक घर के इकलौते चिराग थे। ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। हादसे की पुष्टि डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले को लेकर गहनता से जांच कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

3 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

3 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

14 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

1 day ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

2 days ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago