मुख्य समाचार

ठियोग : ठियोग उपमंडल में चलाया गया “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” साक्षरता अभियान

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

ठियोग उपमंडल के अंतर्गत नगर परिषद ठियोग अन्य पंचायत के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं द्वारा “बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत साक्षरता अभियान चलाया गया। जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी जगदीश कँवर और सुपरवाइज़र रीना चौहान ने बताया कि हम सब का यह दायित्व है कि हम बेटा और बेटी में कोई फर्क न समझें। इस दौरान बेटियों के सम्मान व उच्च शिक्षा बारे भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर बेटी के जन्म पर खुशी मनाने, बेटियों पर गर्व करने और लड़का-लड़की को एक समान समझने और लिंग चयन की किसी भी घटना का विरोध करने की प्रतिज्ञा की गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी जगदीश कँवर और सुपरवाइज़र रीना चौहान और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया गया, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के साथ साथ विभिन्न पंचायतों की महिलाओं व बेटियों द्वारा बढ़चढ़ कर भाग लिया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

7 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

8 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

8 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

11 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

17 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

17 hours ago