राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),
नेहरू युवा केंद्र नाहन के सौजन्य से राजगढ़ ब्लॉक में युवा मंडल शमलोह वह पालू तथा कोचिंग सेंटर इन्फिनिटीड के द्वारा राष्ट्रीय युवा सप्ताह स्वामी विवेकानंद जयंती के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम अजय, दूसरा स्थान अमन, तीसरा स्थान पायल, स्लोगन में प्रथम स्थान वंशिका, दूसरा स्थान सपना व तीसरा स्थान पल्लवी व पेंटिंग में प्रथम स्थान मनीषा, दूसरा काजल, तीसरा निधि ने हासिल किया। इस अवसर पर यूको बैंक राजगढ़ शाखा प्रबंधक प्रतीश वालिया व प्रीतम ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया व सभी को बैंक के विषय में विभिन्न जानकारी प्रदान की गई तथा सभी को कृषि लोन शिक्षा लोन विभिन्न सुविधाओं के बारे में भी जागरूक किया। इस तरह के कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि ने नेहरू युवा केंद्र नहान का धन्यवाद किया। इसके साथ मुख्य अतिथि के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवी राहुल ठाकुर ने सभी लोगों को नेहरू युवा केंद्र की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर युवा मंडल पालु से रोहित, कोचिंग सेंटर इंनफिटीड से अध्यापक सुनील, विनोद, अंबिका, शवेता सहित 60 से 70 युवाओं व यूवती ने राष्ट्रीय युवा सप्ताह के स्वामी विवेकानंद जयंती के समापन समारोह में भाग लिया।
निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ के तहत टिक्कर क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्चे…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की नगर पंचायत रिवालसर में एक 14 वर्षीय…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में तेज रफ्तार और सड़क पर बरती…
ब्यूरो रिपोर्ट सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की ओर से गांधी परिवार को लेकर सोशल…
ब्यूरो रिपोर्ट सराहां (सिरमौर): पुलिस थाना पच्छाद के तहत पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ…
ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस की डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…