मुख्य समाचार

राजगढ़ : जी आर मुसाफिर ने विक्रमादित्य सिंह से की पच्छाद की सड़को को सुधारने की मांग

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने प्रदेश  के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह से भेंटकर उनसे पच्छाद की सड़को की खस्ता हालत को सुधारने की मांग की। जी आर मुसाफिर ने बताया कि उन्होंने विक्रमादित्य सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें लोक निर्माण विभाग मंत्री बनाये जाने पर  बधाई व् शूभकामनाए दी और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की अधिकतर सड़को की दयनीय हालत से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत नोराखड पाव, धामला मानवा, यशवंत नगर  नेरीपुल, शरगांव हाब्बन व धमुन हाब्बन को पक्का करने की मांग लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह से की गयी। साथ ही बाथऊ धार सड़क, बाथऊ धार बिजट मंदिर संपर्क मार्ग, सनोत ड्रेना, पाबियाना सेर जगास को पक्का करने की मांग भी रखी गयी। मुसाफिर ने कहा कि पिछले 5 वर्षो के दौरान सोलन से यश्वंत्नगर और इससे आगे राजगढ़ नौहराधार तक सड़क बदतर हालत में पहुंच चुकी है और इसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाना चाहिए। उन्होंने राजगढ़, बडगला, गिरि पुल व मानगढ़ से बगड़ बोगली खेच बगयाण धार तथा प्रेमनगर चंडोग बाड़ाचाकली मार्ग को जल्द पुरा करने की मांग रखी।  उन्होंने लोक निर्माण विभाग मंत्री से राजगढ़ बनैठी, ओछ घाट बागथन, देयोथल नैनाटिक्कर, डंगयार, नारग धरयार, लवासा प्रीतनगर, मड़ीघाट सुल्तानपुर की सड़को सहित पच्छाद की सभी सड़कों को पूरा करने , सड़को में गुणवता कार्य किये जाने व सड़को की हालत को जल्द सुधारने के आदेश दिए जाने की मांग भी की। इसके अलावा पच्छाद में खाली पड़े पदों को भी शीघ्र भरने की मांग भी रखी गयी। मुसाफिर ने उम्मीद जताई कि विक्रमादित्य सिंह भी स्व. वीरभद्र सिंह की तरह पच्छाद का ख्याल रखेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

57 minutes ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

8 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

8 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

8 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

8 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

9 hours ago