मुख्य समाचार

चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का गृह जिला पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का गृह जिला पहुंचने पर भटियात विधानसभा अधीन हटली नामक स्थल से लेकर चुवाड़ी भव्य स्वागत किया गया। वहीं जगह जगह लोगों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाने सहित ढोल नगाड़ों मिठाईयां बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर अपने अभिवादन में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहां की गत 5 वर्ष भाजपा नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने केवल घोषणाएं शिलान्यास में ही समय व्यतीत किया। जबकि जमीनी स्तर पर किसी भी विकास कार्य को उसके अंजाम तक नहीं पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र अधीन पीजी कॉलेज सिहुंता और खेल स्टेडियम चुवाड़ी का निर्माण कार्य आगामी 1 वर्ष में करवाया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि सड़क स्वास्थ्य क्षेत्र में भी चंबा में मेडिकल कॉलेज होते हुए भी बदहाल व्यवस्था है। जिसे आगामी 2 से 3 महीनों में व्यवस्थित किया जाएगा। वहीं उन्होंने जिला की जनता को पंजाब राज्य व राजधानी दिल्ली से दूरी कम करने की सौगात को लेकर कहते हुए बताया कि आगामी 5 वर्षों में उनका भरसक प्रयास रहेगा कि चंबा जोत सुरंग का निर्माण कार्य करवाया जाए। जिसके लिए वह बतौर विधायक व हिमाचल विधानसभा के बतौर अध्यक्ष अपना पूर्ण प्रयास करेंगे व राज्य सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से इस विकास कार्य को अंजाम देकर चंबा की जनता को यह सौगात प्रदान करेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

4 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

23 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago