मुख्य समाचार

सिरमौर : नाहन में गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे हर्षवर्धन चौहान

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आगामी 26 जनवरी को ऐतिहासिक नाहन चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री हर्षवधन चौहान जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ मार्चपास्ट की सलामी भी लेंगे।  उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने यह जानकारी आज नाहन में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय गणतंत्रत दिवस कार्यक्रम के दौरान पुलिस, होम-गार्ड के जवानों के अलावा एनसीसी तथा शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा भव्य परेड का प्रदर्शन किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्रत दिवस के अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। आर.के.गौतम ने सभी सम्बन्धित विभागों को जिला स्तरीय गणतंत्रत दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, के अलावा जिला और पुलिस प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रभारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

3 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

22 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago