मुख्य समाचार

सिरमौर : नैशनल वोटर डे पर नाहन में आयोजित होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर आर.के. गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस (नैशनल वोटर डे) के अवसर पर 25 जनवरी को नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग के हिमाचल आईकॉन दिलीप सिरमौरी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर 44 नये वोटरों को सम्मानित भी किया जाएगा। आर.के. गौतम ने यह जानकारी आज नाहन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन नये वोटरों में मतदान के प्रति जारूगता लाने के लिए हर वर्ष किया जाता है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया के माध्यम से लोकतांत्रिक प्रणाली को सुदृढ़ किया जा सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक किया जाएगा। आर.के. गौतम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया कि मतदान के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने के लिए सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में वाद-विवाद और चित्रांकन प्रतियोगिताओं का आयेाजन कियाा जाए। इन प्रतिभागियों को 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ भी दिलवाई जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, तहसीलदार निर्वाचन वेद शर्मा, नायब तहसीलदार नारायण दास धीमान के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

4 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

4 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

4 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

4 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

5 hours ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

19 hours ago