अपराध /दुर्घटना

निरमंड : पानी के नलके में करंट लगने से महिला की मौत

निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),
उप मंडल निरमंड के पुलिस थाना निरमण्ड के अंतर्गत एक अविवाहिता की पानी के नलके से बिजली का करंट लग जाने के कारण मौत का मामला सामने आया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने बताया कि मृतक की पहचान निरमण्ड उपमण्डल की चायल पंचायत के ठारला गांव निवासी हीरा देवी पुत्री केशु राम ( उम्र 34 वर्ष ) निवासी ठारला के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि अभागी हीरा देवी जब सुबह करीब साढ़े 11 बजे अपने मकान के आंगन में लगे पानी के नलके में हाथ धोने गयी तो नलके में करंट था और महिला वहीं अचेत होकर गिर पड़ी। जिसे उसके भाई निक्का राम ने उठाकर घर के अंदर लाया , जहां बुजुर्गों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना निरमण्ड पुलिस थाना को दी गयी। डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बिजली के ट्रांसफार्मर की अर्थ वायर में करंट आने के कारण नल्के में करंट आ गया था और जैसे ही हीरा देवी ने हाथ धोने को नलका पकड़ा तो करंट लग जाने से उसकी मौत हो गयी। डीएसपी रविन्द्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है। जबकि महिला का सिविल अस्पताल निरमण्ड में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

15 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

17 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago