अपराध /दुर्घटना

राजगढ़ : शिलाबाग के पास पिकअप हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, दो अन्य घायल

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

उप मण्डल पुलिस चौकी पझौता के अन्तर्गत गत मध्य रात्रि करीब 1 बजे एक पिकअप जीप न0 HP16C-0228 क्रशर पॉइंट नजदीक शिलाबाग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें 4 आदमी सवार थे। जिनमें से दो व्यक्ति भूपेन्द्र ठाकुर उर्फ (मीनू) पुत्र तारा सिंह आयु 27 वर्ष, आदर्श ठाकुर पुत्र स्वर्गीय मोहर सिंह ग्राम क्लयोपाब डाकघर कोटला बांगी तहसील राजगढ़ की मौके पर मौत हो गई। तथा दो अन्य व्यक्ति सुरेश कुमार पुत्र रोशन लाल आयु 35 वर्ष, जितेंद्र ठाकुर पुत्र तारा सिंह ग्राम क्लयोपाब आयु 29 वर्ष घायल हुये, जिन्हें उपचार हेतू सिविल हॉस्पिटल सोलन ले जाया गया। जानकारी के अनुसार पिकप जीप परवाणु से क्लयोपाब आ रही थी तथा इसमें घर का सामान सीमेन्ट चादरें लदी हुई थी। पुलिस द्वारा मौके पर कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

1 day ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

1 day ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

1 day ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

2 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

3 days ago

चप्पल निकालने के दौरान बरसाती नाले में डूबा 12 वर्षीय बच्चा, NDRF ने बरामद किया शव

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में मंगलवार को एक दर्दनाक…

4 days ago