मुख्य समाचार

सिरमौर : रुपेंद्र ठाकुर व दयाल प्यारी निगम बोर्ड के अध्यक्ष उपाध्यक्ष की दौड़ में शामिल

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ़),

हिमाचल प्रदेश सरकार में जिला सिरमौर से शिलाई के विधायक हर्ष वर्धन चौहान को मंत्री पद मिलना लगभग तय है। इसके अतिरिक्त जिला से प्रदेश कांग्रेस के कुछ कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्रदेश के निगम व बोर्ड में भी महत्वपूर्ण स्थान मिल सकते हैं। जिला सिरमौर के 5 विधानसभा क्षेत्रों में से नाहन, शिलाई व श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के विधायक हैं। जिसमें नाहन विधानसभा क्षेत्र से पहली बार जीते अजय सोलंकी, शिलाई विधानसभा क्षेत्र से छठी बार विधायक चुने गए हर्षवर्धन चौहान और श्रीरेणुकाजी से तीसरी बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे विनय कुमार हैं। जबकि पांवटा साहिब और पच्छाद में कांग्रेस प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा। पिछली कांग्रेस सरकार 2012 से 2017 में जिला सिरमौर के 5 विधानसभा क्षेत्र से 6 लोग निगम और बोर्डों में अध्यक्षता व उपाध्यक्ष रहे थे। जबकि 2018 से 2022 तक भाजपा सरकार में दो ही लोग निगम व बोर्ड में अध्यक्ष उपाध्यक्ष थे। वर्तमान में नाहन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता रूपेंद्र ठाकुर निगम बोर्ड के अध्यक्ष की दौड़ में सबसे ऊपर बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही पच्छाद विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रही दयाल प्यारी निगम बोर्ड के अध्यक्ष उपाध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। नाहन विस के मिश्रवाला में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रचार प्रसार कमेटी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नाहन से अजय सोलंकी को जिताने पर कोई ना कोई देने का वादा किया था, अब देखना हैं कि अजय सोलंकी को सुखविंदर सिंह सुक्खू को कौन सा पद सचिवालय में देते हैं। 2018 से 2022 तक भाजपा सरकार में शिलाई विधानसभा क्षेत्र से बलदेव सिंह तोमर राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष,  जबकि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से बलदेव सिंह भंडारी राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष थे। वही 2012 से 2017 की कांग्रेस सरकार में नाहन विधानसभा क्षेत्र से कंवर अजय बहादुर हिमफेड के अध्यक्ष और नाहन से ही सत्य परमार राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष रही। पच्छाद से जीआर मुसाफिर राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे, तो श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से विनय कुमार मुख्य संसदीय सचिव रहे। शिलाई से हर्षवर्धन चौहान राज्य संसाधन एवं रोजगार सृजन बोर्ड के अध्यक्ष रहे। पांवटा साहिब से तपेंद्र सैनी अल्पसंख्यक वित्त निगम के राज्य उपाध्यक्ष रहे। अब कांग्रेस सरकार में कार्यकर्ताओं ने निगम बोर्ड के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष बनने के लिए अपनी अपनी गोटियां बिठाने शुरू कर दी है। ताकि मंत्रिमंडल के गठन के बाद में उन्हें भी सरकार में स्थान मिल सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

12 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

13 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

17 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

18 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

22 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

2 days ago