Categories: Uncategorized

सहकारिता आर्थिक विकास के लिए आवश्यक : संजय पाच पोर

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ),


सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पांचपोर के शिमला विभाग के प्रवास के दौरान सहकार भारती जिला कार्यकारिणी सिरमौर तथा सहकारी सभाओं से जुड़े प्रतिनिधियों की बैठक रेणुका जी में सम्पन्न हुई । सहकार भारती जिला सिरमौर के महामंत्री विजय वशिष्ठ ने बताया कि बैठक में संजय पाचपोर ने सहकारिता को देश और प्रदेश के आर्थिक विकास को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बताया तथा जिला में कार्यकर्ताओं को सहकार भारती के कार्य को बढ़ाने के टिप्स भी दिए । उन्होंने सहकार भारती के कार्य को तहसील स्तर तक ले जाने का आह्वान किया। उन्होंने प्राथमिक कृषि सहकारी सभा काँसर में जाकर इसके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों का अवलोकन किया । बैठक में विभाग संघ चालक चंद्रशेखर ने राष्ट्र स्वयं सेवक संघ का पंच परिवर्तन का विषय भी कार्यकर्ताओं के सम्मुख रखा और उसका अनुसरण करने का आग्रह किया । सहकार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने सहकार भारती का हिमाचल में कार्य की स्थिति तथा सहकारिता की वृद्धि हेतु लिए गए कार्यों की जानकारी दी । बैठक में जिला शिमला अध्यक्ष कृष्ण चंद भी शामिल थे । जिला सिरमौर की इस बैठक में जिला संगठन प्रमुख कुलदीप कुमार , जिला अध्यक्ष अमन गुप्ता , खण्ड संघ चालक नन्द लाल , शिलाई से पपेंदर कुमार , नाहन से प्रवीण ठाकुर, पांवटा साहिब से कुलदीप तथा जिले की सहकारी सभाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । इस बैठक में निकट भविष्य में जिला सिरमौर में सहकार भारती के प्रांतीय अभ्यास वर्ग आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago