Categories: Uncategorized

जिला पुलिस शिमला की तत्परता से गुम नाबालिग लड़की सुरक्षित बरामद”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

जिला पुलिस शिमला द्वारा थाना संजौली में पंजीकृत मुकदमा बीएनएस के अंतर्गत गुम हुई नाबालिग लड़की को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया है। तहसील अर्की, जिला सोलन (हि०प्र०) निवासी शिकायतकर्ता की नाबालिग पुत्री दिनांक 13.02.2026 को बिना बताए घर से चली गई थी, जिसके संबंध में उनके पिता द्वारा दिनांक 15.02.2026 को थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत लड़की को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। जांच के दौरान यह पाया गया कि लड़की स्वयं घर से गई थी सुरक्षित तौर पर परिवार जनों के सुपुर्द कर दिया है मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है।

जिला पुलिस शिमला सभी अभिभावकों एवं परिवारजनों से अपील करती है कि वे अपने बच्चों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें, उनकी गरिमा का सम्मान करें तथा उनकी समस्याओं और भावनाओं को गंभीरता से समझें। अभिभावक बच्चों को सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें तथा उनके मित्र-मंडल और दिनचर्या पर संवेदनशील निगरानी रखें। यदि किसी भी प्रकार की गलत संगति, संदिग्ध गतिविधि या व्यवहार की जानकारी हो तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago