मुख्य समाचार

भरमौर : ज़िला बाल संरक्षण इकाई के तत्वावधान में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

ज़िला बाल संरक्षण इकाई चम्बा के तत्वावधान में जनजातीय उपमंडल भरमौर के अंतर्गत ग्राम पंचायत पूलन के सिरडी गांव में ज़िला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ महिलाओं और बच्चों में पूर्ण पोषाहार की आवश्यकता और बाल संरक्षण अधिनियम प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर जानकारी प्रदान की। जागरूकता शिविर में बाल विकास परियोजना अधिकारी सुभाष दियौलिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान वन स्टॉप सेंटर चंबा से अधिवक्ता मधु कुमारी ने
महिलाओं के प्रति होने वाले विभिन्न अत्याचारों और घरेलू हिंसा अधिनियम से संबंधित मामलों में कानूनी सहायता प्राप्त करने के प्रति विस्तृत जानकारी प्रदान की । बाल संरक्षण इकाई से रिंकू शर्मा ने बाल संरक्षण अधिनियम और बाल विवाह के दुष्प्रभावों के प्रति महत्वपूर्ण जानकारीयां साझा की। शिविर में पोषण अभियान के ज़िला समन्वयक विकास शर्मा ने व्यक्तिगत स्वच्छता और नवजात बच्चों के लिए पूर्ण पोषाहार से संबंधित जानकारियों का ब्यौरा रखा। इस दौरान खंड समन्वयक पोषण अभियान भरमौर विनोद कुमार स्थानीय महिलाओं सहित आंगनबाडी कार्यकर्ता व जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago