सोलन (कमलजीत/संवाददाता),
आज सोलन में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। यह मामला शलुमण के समीप आंजी गांव का हैं। जहां युवक ने गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्र अस्पताल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, युवक की आयु 24 वर्ष है। जिसका शव आज परिजनों को घर के पास पेड़ में लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है और आगामी कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…