धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का ‘जन आभार रैली में पहुंचने पर लोगों द्वारा उल्लास और गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के रूप में सुक्खू का धर्मशाला में यह पहला दौरा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांगड़ा के लोगों द्वारा दिए गए भारी जनादेश का मैं सम्मान करता हूं और उनका सदैव आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि जिले के हर क्षेत्र का समग्र और संतुलित विकास सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री को देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। पुलिस लाइन से ‘जन आभार रैली’ स्थल जोरावर स्टेडियम, धर्मशाला तक हजारों की संख्या लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर प्रो-टेम स्पीकर चंद्र कुमार, विधायकगण, जिले के अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के आए लोग मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…