अपराध /दुर्घटना

रामपुर : वजीर बावड़ी-ब्रौ सड़क पर सतलुज में समा गई बोलैरो कार, चालक की मौत

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

रामपुर के समीप पुलिस थाना ब्रो के तहत वजीर बावड़ी-ब्रौ सड़क पर रविवाद देर रात एक बोलैरो कार सतलुज नदी में समा गई। इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वही कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ जवानों ने सोमवार दोपहर सतलुज नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चालक के शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान हुकम चंद, पुत्र राम सिंह, निवासी शटलधार, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को एक बोलैरो गाड़ी ब्रौ से निरमंड की ओर जा रहा था। वजीर बावड़ी के समीप गोसाई एडिट टनल के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से करीब 100 फुट नीचे सतलुज नदी में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा। देर रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका। वहीं सोमवार सुबह पुलिस ने हादसे की सूचना एनडीआरएफ को दी और एनडीआरएफ के जवान सुबह हादसास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। करीब एक घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जवानों ने मृतक की तलाश करने में  सफलता पाई और वाहन में फंसे शव को एनडीआरएफ के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए निरमंड अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। एसडीएम निरमंंड मनमोहन सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से 10 हजार की फौरी राहत राशि जारी की गई है। सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने निरमंड अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

4 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

23 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago