मुख्य समाचार

किन्नौर : किन्नौर जिला के टापरी किनफैड पर हुआ कांग्रेस का कब्जा

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

जनजातीय जिला किन्नौर के किनफैड टापरी पर कांग्रेस का कब्जा हुआ है। बता दे कि आज टापरी में किनफैड के कार्यालय में चुनाव हुआ, जिसमे चंद्र गोपाल को चेयरमैन तथा कमल किशोर नेगी को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया। बता दें कि सरकार द्वारा इसी के साथ दो नए डायरेक्टर चुना है, जिसमें किल्बा के गुलाब व छोटा कंबा से आशा शैल को नॉमिनेटेड किया है। जिसको लेकर किन्नौर कांग्रेस कमेटी ने खुशी जताई है तो वहीं किन्नौर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उमेश नेगी ने इन सभी को नया दायित्व मिलने पर बधाईयां दी है । इन सभी को कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने भी नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं भी दी है। साथ ही किनफैड टापरी पर किन्नौर कांग्रेस का कब्जा होने पर एक रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमे कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओ ने विधायक सहित पार्टी के जोर दार नारे बाजी कर खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर जिला किन्नौर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष उमेश नेगी व निचार ब्लॉक अध्यक्ष वीर सिंह नेगी व अन्य कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओ मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

3 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

22 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago