मुख्य समाचार

भूईरा स्कूल में धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

राजकीय उच्च विद्यालय भूईरा ने शुक्रवार को अपना पहला वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े धूमधाम के साथ मनाया । पहली बार वार्षिक समारोह होने से बच्चे पुरस्कार पाकर फूले नहीं समा रहे थे । स्कूली बच्चों ने पहाड़ी नाटी डालकर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए । ठाकुरद्वारा भूईरा के मंहत सुदर्शन शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विद्यालय के लिए छः बिस्वा भूमि दान करने की घोषणा की । किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव सुनील शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर विश्ष्टि मौजूद रहे । मुख्य अतिथि सुदर्शन शर्मा ने बच्चों पहले वार्षिक समारोह की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से मेधावी बच्चों को उत्साहवर्धन होता है और अन्य बच्चों को मेधावी बच्चों से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है । उन्होने बीते तीन वर्ष के  शैक्षणिक सत्र के दौरान उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया ।

मुख्याध्यापक नरेन्द्र गौरव और नीना धीमान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया  और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट को पढ़कर सुनाया । इस मौके पर शैक्षणिक सत्र 2020-21 के दौरान 10वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अनु और दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली कशिश तथा शैक्षणिक सत्र 2021-22 के दौरान  छठी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र मौलिक ठाकुर, 7वीं कक्षा की छात्रा अपराजिता और आठवी कक्षा के अभय तोमर, नवी कक्षा के राजीव और 10वीं कक्षा की अराध्या कवंर को ईनाम दिया गया । इसी प्रकार शैक्षणिक सत्र. 2022-23 के दौरान प्रथम स्थान प्राप्त करने पर छठी कक्षा के आदर्श, सातवी कक्षा की सिमरन, आठवी कक्षा की अपराजिता, नवीं कक्षा के निशांत और दसवी कक्षा की कसक तथा प्राथमिक पाठशाला भूईरा के पांचवी कक्षा की छात्रा हर्षिका को पुरस्कृत किया गया । ईश्वर दत्त शर्मा ने मंच का सफल संचालन किया ।

खेल कूद गतिविधियों में राष्ट्रीय स्तर पर बाॅलीबाल में  अच्छा प्रदर्शन करने पर उत्कर्ष, राज्य स्तर पर शौर्यावीर सिंह, जिला स्तर पर अनुराग शर्मा, आदर्श, अनुज शर्मा, आंचल राणा, मंजिता ठाकुर और ईशा को पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम में जगत सिंह ठाकुर, जय सिंह ठाकुर, अरूण ठाकुर, इंद्रपाल ठाकुर, कृष्ण दत्त शर्मा, शेखर शर्मा, उप प्रधान सुरेन्द्र , संजीव शर्मा, रजनी कांत राजेन्द्र, राजीव, एसएमसी प्रधान सुधीर ठाकुर सहित अनेक अभिभावक मौजूद रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मौसम फिर बदलेगा मिजाज, कई जिलों में आंधी-तूफान व बिजली गिरने की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम…

3 hours ago

बॉलिंग-विकेटकीपिंग विवाद बना जानलेवा: बैट से वार, 14 वर्षीय किशोर ने IGMC में तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट। जिले के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल के दौरान हुआ मामूली…

4 hours ago

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

18 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

19 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

1 day ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

2 days ago