मुख्य समाचार

कारीगर सुरेन्द्र कुमार श्रमदान हेतु सम्मानित

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

राजगढ़ विद्यालय प्रबंधन समिति तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली के शिक्षको ने स्थानीय पंचायत के कुशल कारीगर सुरेन्द्र कुमार को उनके द्वारा विद्यालय में एक अतिरिक्त कक्ष की छत का सम्पूर्ण कार्य बिना मजदूरी के केवल श्रमदान में करने हेतु सम्मानित किया। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि विद्यालय में अगले वर्ष से स्वास्थ्य शिक्षा का एक अतिरिक्त व्यवसायिक विषय प्रारंभ होना हैं जिसके लिए कमरे की व्यवस्था पर विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में चर्चा हुई तथा सर्वप्रथम सुरेंद्र कुमार ने स्वैच्छिक रूप से अतिरिक्त कमरा बनाने हेतु श्रमदान की पेशकश की | अन्य अभी अभिभावकों ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सहयोग राशि विद्यालय को भेंट की | जिसके परिणाम स्वरूप अब विद्यालय में स्वास्थ्य शिक्षा की प्रयोगशाला हेतु अतिरिक्त कक्ष बन कर तैयार हो चुका है। अध्यक्ष देशराज ठाकुर, पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर, प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान, रामानंद सागर, राजू राम उनियाल, सुरेश ठाकुर, एकता धीमान, अलका भलेइक, रामलाल ठाकुर, राम लाल सूर्या, दलीप शर्मा, ललिता कुमारी, रोबिन सिंह, प्राची पंवार आदि ने कुशल कारीगर सुरेंद्र कुमार की प्रशंशा करते हुए कहा कि सुरेंद्र कुमार की इस पहल से समाज के अन्य नागरिक भी समाज सेवा हेतु प्रेरित होंगे

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

3 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago